फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने आए युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 16 Mar 2017 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
विज्ञापन
दिल्ली से गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने आए कार सवार युवक की सेक्टर-23ए में आईटीएम कालेज के पास अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसे पांच गोलियां लगी हैं। मंगलवार देर रात की है। उसकी कार में एक पर्ची पर मिले नंबर पर संपर्क करके परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन


बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। 

सेक्टर-23ए में गोली चलने सूचना मिलने पर थाना पालम विहार पुलिस मौके पर पहुंची। यहां आईटीएम कालेज की दिवार के साथ फुटपाथ पर एक युवक लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। सड़क पर सफेद रंग की सेंट्रो कार खडी थी। उसे तुरंत एंबूलेंस से अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को एक विजिटिंग पर्ची पर नवीन कंझावला का मोबाइल नंबर लिया मिला। उससे बात की गई तो बताया कि यह कार उसकी है। उसका दोस्त धर्मेंद्र व राहुल कार को अलीपुर दिल्ली लेकर गये थे।

जिसके बाद धर्मेंद्र ने घटना की जानकारी राहुल के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया। दिल्ली के गांव अलीपुर निवासी सुरेश चंद ने थाना पालम विहार पुलिस को बताया कि उसने घर में ही सिलाई की मशीनें लगा रखी हैं। उसके बेटे राहुल उर्फ रिंकू ने मंगलवार को बताया कि गुरुग्राम में उसकी गर्लफे्रंड का जन्मदिन है।

उसे जन्मदिन कार्यक्रम में जाना है। शाम करीब 8:00 बजे राहुल घर से निकला। उसने अपने दोस्त की सेंट्रो कार ले रखी थी और जन्मदिन का केक भी पैक करवा रखा था। रात में वह जन्मदिन मनवाने के लिए गुरुग्राम आया था। रात्रि करीब 12:30 बजे राहुल के दोस्त धर्मेंद्र निवासी गांव पिपली जिला सोनीपत ने फोन पर सूचना दी कि राहुल की गुरुग्राम के आईटीएम कॉलेज के सामने पालम विहार में गोली मारकर हत्या कर दी है। 

आरोप है कि राहुल की हत्या अज्ञात लड़की ने साज-बाज होकर किसी से करवाई है। लडकी का पता लगाकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 
थाना पालम विहार के एएसआई मोहन सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक युवक कुछ समय पहले ही हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में रहकर बाहर आया था। हत्यारों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें