फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से शादी रचाने को नौकरानी ने रची खौफनाक साजिश, एक गलती ने खोला राज

Fri, 08 Sep 2017 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 12
murder in noida - फोटो : अमर उजाला
पॉश सेक्टर-44 में बुधवार दोपहर घर में घुसकर लूटपाट और बदमाशों की गोली से गार्ड की मौत मामले में पुलिस ने एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवती के कहने पर ही उसके प्रेमी ने लूट की साजिश रची और अपने दो दोस्तों को शामिल कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में मास्टर माइंड

2 of 12
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारें - फोटो : लाल सिंह
युवती पीड़ित परिवार को पहले से जानती थीं।  उसी ने साजिश के तहत पीड़ित के घर का दरवाजा खुलवाया था। थाना सेक्टर-39 पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पहले भी आरोपी के खिलाफ दर्ज है मामला

3 of 12
गार्ड हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी - फोटो : लाल सिंह
एसएसपी लव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जैतोली हसनपुर अमरोहा निवासी आरती उर्फ मनीषा, कुल्लीपुरा कासना निवासी संदीप कुमार और रोहिडा खेड़ा ब्यावर राजस्थान निवासी सोनू चौधरी शामिल हैं। मुख्य आरोपी आरती और संदीप सदरपुर में लिव इन में रहते हैं।

दो साल पहले आरती की बहनें करती थीं काम

4 of 12
पुलिस को आरोपियों से बरामद हुआ लूट का सामान - फोटो : लाल सिंह
आरती के कहने पर ही संदीप ने लूट की साजिश रची थी। सोनू अभी सत्ते बिहार कॉलोनी बुराड़ी दिल्ली में रह रहा था। इनके फरार साथी की पहचान पचारा ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद निवासी विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है। विकास की तलाश जारी है। सोनू को लोगों ने मौके पर पकड़कर पीट दिया था।
विज्ञापन

लूट की रकम से शादी करने की थी योजना

5 of 12
लुटेरों द्वारा की गई घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
लोगों की पिटाई के दौरान सोनू ने डरकर पास की नाली में तमंचा और दो कारतूस फेंक दिए थे, जिन्हें बरामद कर लिया गया है। सोनू ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पकड़े जाने पर उसे डर था कि कहीं लोग उसके तमंचे से उसी को गोली न मार दें।
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित दोस्त को अस्पताल ले जाने के लिए मांगी थी कार

6 of 12
murder in noida - फोटो : अमर उजाला
सोनू, उसके पिता लच्छी चौधरी और भाई के खिलाफ पहले से पारिवारिक विवाद में बुराड़ी थाने में हत्या के प्रयास और मारपीट का एक मामला दर्ज है। रात में ही पुलिस ने आरती और उसके प्रेमी संदीप को भी घर से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा

7 of 12
murder in noida - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को मौके से ही वारदात में प्रयुक्त सेंट्रो कार (डीएल 7सीपी 6298) और पल्सर बाइक (डीएल 9एसएक्यू 3675) बरामद हो गई थी। पल्सर बाइक सोनू चौधरी की है। इसके अलावा इनके पास से विनोद के घर से लूटा गया चांदी का कुछ सामान भी बरामद हुआ है। मामले में टीना दयाल ने थाना सेक्टर-39 में एफआईआर दर्ज कराई थी।

ऐसे हुई थी वारदात

8 of 12
murder in noida - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि लगभग दो साल पहले विनोद दयाल के घर में आरती की दो सगी बड़ी बहनें रिंकी और रजा काम करती थीं। इनमें से किसी के छुट्टी करने पर आरती इनके घर में काम करने जाती थी। इस वजह से दयाल परिवार आरती से परिचित था। आरती को इनके घर की पूरी जानकारी थी। बुधवार को भी साजिश के तहत दोपहर में आरती इनके घर पहुंची थी, तभी धोबी घर पर आ गया। आरती ने धोबी के जाने का इंतजार किया। उसके जाते ही आरती भी घर से निकल गई।

9 of 12
murder in noida - फोटो : अमर उजाला
निकलते वक्त उसने मिस कॉल कर बाहर खड़े बदमाशों को घर में घुसने के लिए सिग्नल दे दिया था। आरती के जाने के बाद उमी चंद सेकेंड बाद दरवाजा बंद करने आईं तब तक तीनों बदमाश घर में दाखिल हो चुके थे। पुलिस के अनुसार, आरती दो माह की गर्भवती भी है। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। इसलिए आरती ने ही संदीप को दयाल परिवार के घर में लूट करके बड़ा हाथ मारने के लिए कहा था। लूट के पैसे से दोनों शादी करना चाहते थे। संदीप ने दोस्तों सोनू और विक्की को भी लूट की रकम में हिस्सा देने का लालच देकर साजिश में शामिल किया था। पुलिस को आरती के मोबाइल से कई सेल्फी मिली हैं, जिसमें उसने मंगलसूत्र पहनकर भी फोटो खिंचाई है।

10 of 12
murder in noida - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार संदीप ने सदरपुर में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार से बुधवार को कार मांगी थी। उसने रिश्तेदार को बताया था कि उसके एक दोस्त को कैंसर है। उसे अस्पताल ले जाने के लिए कार चाहिए। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि वारदात में कार मालिक की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। कार पकड़े जाने का पता चलने पर कार मालिक बुधवार शाम खुद थाना सेक्टर-39 पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि उसने रिश्तेदार संदीप को कार दी थी। कुछ देर बाद संदीप को भी रिश्तेदारों ने थाने बुला लिया था।

11 of 12
murder in noida - फोटो : अमर उजाला
शुरू में संदीप ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया कि वह सेक्टर में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। गोली चलने पर वह घबराकर वहां कार छोड़कर भाग गया था। संदीप ने लूट में शामिल होने से इंकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने संदीप से पूछताछ के आधार पर आरती को पकड़ा। पीड़ित परिवार ने आरती को पहचान लिया कि वह वारदात के कुछ देर पहले घर आई थी। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो संदीप और आरती ने अपना जुर्म कुबूल लिया। तब तक अस्पताल में भर्ती सोनू भी होश में आ गया था। उसने भी संदीप और आरती के वारदात में शामिल होने की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन

12 of 12
murder in noida - फोटो : अमर उजाला
वारदात बुधवार दोपहर लगभग पौने दो बजे सेक्टर-44 के सी-83 में रहने वाले विनोद दयाल के घर में हुई थी। दोपहर में विनोद की मां उमी धवन और नौकरानी सावित्री घर में थे। इसी दौरान तीन बदमाश भूतल पर इनके घर में प्लंबर बनकर घुसे थे। उमी ने बहू टीना को फोन कर प्लंबर भेजने के बारे में पूछा था। टीना ने इंकार कर दिया। इससे पहले कि उमी बदमाशों को घर से निकालतीं, बदमाशों ने तमंचे की बट से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर नौकरानी सावित्री बाहर आई तो बदमाशों ने उसे भी तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। पड़ोस के घर में तैनात गार्ड भानू किशोर ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो एक ने उस पर गोली चला दी, जिससे इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। गोली की आवाज और शोर-शराबा सुनकर आसपास के काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए थे। लोगों ने गोली चलाने वाले बदमाश सोनू को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी जबकि उसके दो साथी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें