फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाइंड डेट पर गई प्रेमिका को इस तीसरे व्यक्ति ने बनाया अपनी हवस का शिकार

Wed, 24 Jan 2018 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
blind date
विज्ञापन

गाजीपुर इलाके में थाने से चंद कदमों की दूरी पर 19 साल की एक युवती को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता फेसबुक दोस्त से मिलने आई थी।

विज्ञापन


इसी दौरान अधेड़ आरोपी ने प्रेमी युगल को धमकाकर घर जाने के लिए कहा। दोनों अलग-अलग अपने घर जाने लगे तो आरोपी ने युवती का पीछा किया।

बाद में जबरन सुनसान जगह ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन के बाद  मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक,  सपना (19)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ न्यू अशोक नगर इलाके में रहती है।

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर
​फेसबुक पर उसकी  एक लड़के से दोस्ती हुई। चैटिंग के दौरान सपना और लड़के ने मिलने का मन बनाया। दोनों गाजीपुर इलाके में शुक्रवार दोपहर को मिले और साथ घूमने लगे।

आरोप है कि इसी दौरान एक अधेड़ उम्र का शख्स साथ घूमने पर दोनों को धमकाने लगा। उसने कहा कि दोनों अपने-अपने घर चले जाओ।  आरोप है कि जब दोनों अलग-अलग होकर घर जाने लगे तो अधेड़ शख्स ने युवती का पीछा किया।

उसने जान से मारने की धमकी देकर उसे सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने उसे धमकाते हुए 200 रुपये दिए और फरार हो गया।

डरी सहमी युवती ने अगले दिन अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस से मामले की शिकायत की गई। सपना के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हालांकि सपना से पूछताछ के बाद पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। गाजीपुर थाना पुलिस का कहना है कि सपना बार-बार अपना बयान बदल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें