आगरा में ताजगंज के शमसाबाद रोड पर नौफरी स्थित एनटीपीसी प्लांट में सोमवार की रात चौकीदार विश्नू (26) की सिर फोड़कर हत्या कर दी गई। उसका सिर लोहे की रॉड से फोड़ा गया। यह मौके पर ही पड़ी मिली।
वारदात का पता मंगलवार सुबह दूसरे चौकीदार के आने पर चला। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु पूर्व चोट आई है। इससे भी हत्या की पुष्टि हुई है। हालांकि हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाएगी।
उधर वारदात का पता चलते ही मौके पर काफी लोग जमा हो गए। उस समय पुलिस का कहना था कि मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। इससे लोगों को पुलिस की नीयत पर शक हो गया।
उन्होंने हंगामा कर दिया। हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने शव को आगरा शमसाबाद रोड पर रखकर जाम लगा दिया। वहां वाहनों की लंबी लाइन लग गई।