फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश ने चुराया डीयू के छात्रा का फोन, तब छात्राओं ने मिलकर किया ऐसा हाल

Tue, 17 Apr 2018 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के कमला मार्केट में बदमाश ने डीयू की एक छात्रा के बैग से मोबाइल चोरी कर लिया। छात्रा को जैसे ही इसकी भनक लगी, उसने संदिग्ध को पकड़ लिया। आरोपी ने धारदार हथियार निकालकर छात्रा को घायल करने का प्रयास किया, लेकिन छात्रा के साथ मौजूद उसकी चार दोस्त बदमाश पर टूट पड़ीं।

विज्ञापन


काफी देर तक बीच सड़क पर बदमाश से गुत्थम-गुत्थी हुई। इस बीच भीड़ तमाशबीन रही, कुछ लोग तो वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। आखिर भीड़ में मौजूद कुछ लोगों की मदद से बदमाश को पकड़कर पीटा गया। बाद में आरोपी राहुल मिश्रा (20) को कमला मार्केट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने उसके पास से छात्रा का मोबाइल बरामद कर लिया है। छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक वारदात में शामिल रहा है।


 
विज्ञापन

छात्राएं बदमाश पर टूट पड़ी

- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, डीयू की पांच छात्राएं आस्था आर्य, संगीता शर्मा, पूजा पुंडीर, सोनिया शर्मा और पलवल निवासी पिंकी शर्मा कालिंदी कॉलेज में संस्कृत ऑनर्स प्रथम वर्ष की छात्राएं हैं। सोमवार को सभी छात्राएं किताबें लेने दरियागंज आई थीं।

दोपहर के समय ही संगीता की बड़ी बहन को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर असम से आना था। पांचों छात्राएं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास जाने लगीं। इसी बीच रास्ते में सभी एक रेहड़ी पर पानी पीने के लिए रुकीं। इसी दौरान एक शख्स ने संगीता के बैग से मोबाइल निकाल लिया। शक होने पर संगीता बदमाश पर टूट पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें