पुलिस के मुताबिक, डीयू की पांच छात्राएं आस्था आर्य, संगीता शर्मा, पूजा पुंडीर, सोनिया शर्मा और पलवल निवासी पिंकी शर्मा कालिंदी कॉलेज में संस्कृत ऑनर्स प्रथम वर्ष की छात्राएं हैं। सोमवार को सभी छात्राएं किताबें लेने दरियागंज आई थीं।
दोपहर के समय ही संगीता की बड़ी बहन को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर असम से आना था। पांचों छात्राएं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास जाने लगीं। इसी बीच रास्ते में सभी एक रेहड़ी पर पानी पीने के लिए रुकीं। इसी दौरान एक शख्स ने संगीता के बैग से मोबाइल निकाल लिया। शक होने पर संगीता बदमाश पर टूट पड़ी।