फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से कॉलेज के लिए निकली लेकिन लौटी नहीं बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में दो युवतियों और एक छात्र के गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में एक युवती के परिजनों ने बताया कि 20 वर्षीय उनकी बेटी दो दिन पहले कॉलेज गई थी, लेकिन नहीं लौटी।

लड़की के पिता ने भीम नगर निवासी दीपक नाम के शख्स पर लड़की को भगाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नाबालिग लड़का भी लापता

सिविल लाइन थाने के एएसआई महेश कुमार के अनुसार, संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है, जिसमें दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ आ रहे हैं।

दूसरे मामले में वजीराबाद निवासी एक परिवार के लोगों ने उनकी 20 वर्षीय बेटी के गायब होने की शिकायत दी। उन्होंने बताया कि किसी ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है।

अन्य मामले में बिहार के चंपारन निवासी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा राहुल कादीपुर के गवर्नमेंट स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार को घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें