फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अपहरण, दो युवकों पर केस दर्ज

Thu, 27 Apr 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
गुरुग्राम के भोंडसी निवासी एक युवती का अपहरण किए जाने के मामले में दो युवकों पर केस दर्ज किया है।  थाना शहर पुलिस पीड़ित पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


मारुति कुंज भोंडसी में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी भीम नगर चौक के पास एक इंस्टीटयूट में कंप्यूटर का कोर्स करती है। 22 अप्रैल को रोजाना की तरह दोपहर 12 बजे घर से इंस्टीटयूट के लिए निकली थी। उसने बताया था कि उसकी परीक्षा है। लेकिन शाम तक वह वापस घर नहीं लौटी। 

उसकी खोजबीन करने पर पता चला कि उसे गांव भोंडसी निवासी राजकुमार उर्फ साहुल अपहरण करके अपने साथ कहीं ले गया है और उसे बंधक बनाकर रखा हुआ है।

पीड़ित पिता बेटी के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना की आशंका जाहिर की है। उसने बताया कि बेटी की उम्र 18 वर्ष है। पीड़ित ने बताया कि राजकुमार के साथ उसका दोस्त सोनू निवासी भोंडसी भी उसके साथ रहता है। जो कि उसके हर अच्छे-बुरे काम में उसका साथ देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यू कालोनी चौकी पुलिस के अनुसार आरोपियों व लड़की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें