फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद दबोचा गया बदमाश, चार गोली लगी, गंभीर

Thu, 27 Apr 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
रोहिणी जिले के प्रशांत विहार थाना इलाके में बुधवार तड़के वारदात को अंजाम देने सोसायटी में घुसे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एनकाउंटर समय गोली लगने से घायल हुए एक बदमाश को दबोच लिया। आरोपी की पहचान कासगंज, यूपी निवासी नितिन उर्फ सोनू (24) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

चार गोली लगने के बाद सोनू को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर सोनू का साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दबोचे गए आरोपी के पास से एक पिस्टल, एक कारतूस, पेचकस, प्लास, गैस कटर और चोरी करने में इस्तेमाल अन्य सामान बरामद किया है।  
    
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि सुबह करीब 3.50 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि रोहिणी सेक्टर-9 स्थित पॉश अहिंसा अपार्टमेंट में कुछ बदमाश घुस गए हैं। फौरन पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। सोसायटी की छानबीन के दौरान पुलिस को अंदर दो नकाबपोश बदमाश दिखाई दिए। 
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही दोनों दीवार कूदकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन एक बदमाश ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। बदमाश ने तीन गोलियां चलाई। इधर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बचाव में नौ राउंड गोलियां चलाई। चार गोली सोनू को लगी और वह गिर गया।   
   
इधर सोनू का दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। सोनू को फौरन अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी सोनू यूपी के कासगंज का रहने वाला है। उसके पिता 2006 में सेना से रिटायर हुए हैं। वह चार-पांच दिन पहले वह अपने पिता से काम से दिल्ली जाने की बात कर यहां आया था। पुलिस ने सोनू के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस सोनू के दूसरे साथी की तलाश कर रही है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें