फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक द्वारा जलाई गई युवती ने तोड़ा दम, भारी संख्या में पुलिस तैनात 

Wed, 07 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्या - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र
विज्ञापन
भलस्वा डेयरी इलाके में एक सिरफिरे आशिक द्वारा जलाई गई युवती की मंगलवार तड़के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास को हत्या के मामले में तब्दील कर दिया है। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया, साथ ही इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की मौजूदगी में ही मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।

इस मौके पर इलाके के एसीपी प्रशांत गौतम मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात के 11 दिनों बाद मंगलवार तड़के पीड़िता का इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


पीड़िता ने 28 अगस्त को डॉक्टरों को बताया था कि अभिषेक उसे शादी करने के लिए कह रहा था। अभिषेक ने ही उसे जलाया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर अभिषेक समेत छह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन

जानिए क्या था पूरा मामला

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार लोगों में अभिषेक का पिता कन्हैया, चाचा विजय, भाई करण, दोस्त विजय कुमार और बिट्टू शामिल हैं। अभिषेक का एक दोस्त राहुल फरार था, जिसे पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

क्या था मामला 
21 वर्षीय युवती अपने परिजनों के साथ मुकुंदपुर इलाके में रहती थी। वह स्नातक की छात्रा थी। युवती की इलाके में रहने वाले अभिषेक से दोस्ती थी। युवती के भाई ने दोनों को मिलते-जुलते देखा था।

इसे लेकर अभिषेक को धमकी दी थी। 27 अगस्त की रात अभिषेक आधा दर्जन लोगों के साथ युवती के घर पहुंचा और उसके भाई की पिटाई कर दी। इसी दौरान युवती अपने कमरे में झुलस गई। उसे 70 फीसदी झुलसी अवस्था में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती के परिजनों ने अभिषेक व उसके परिवार वालों पर युवती को जलाने का आरोप लगाया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें