फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर पार्क में युवती की मौत, हादसा या साजिश पुलिस कर रही जांच

Sun, 23 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जामिया नगर स्थित कालिंदी कुंज वाटर पार्क में शनिवार दोपहर एक युवती डेढ़ फुट गहरे पानी में डूबी मिली। पानी से निकालकर फौरन उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतका की शिनाख्त सविता (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स मोर्चरी भेज दिया है। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि सविता किसी हादसे या किसी साजिश का शिकार हुई है।

शुरुआती जांच में पुलिस को सविता के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही ही सविता की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी मौ‌त का कारण

- फोटो : demo
पुलिस के मुताबिक, सविता परिवार के साथ उत्तम नगर इलाके में रहती थी। इसके परिवार में मां, दो बहनें और एक भाई है। पत्राचार से ग्रेजुएशन करने के साथ ही सविता उत्तम नगर की एक एनजीओ से सिलाई व अन्य चीजें भी सीख रही थी।

शनिवार को एनजीओ की 70-80 लड़कियां कालिंदी कुंज में घूमने आई थी। इस बीच एक स्लाइडर (फिसलने वाला झूला) के साथ करीब डेढ़ फुट गहरे पानी में सविता डूबी मिली। हादसे के समय उसके साथ कौन-कौन युवतियां थी, इसका पता नहीं चल पाया है।

फिलहाल झूले से फिसलते समय उसे कोई दौरा पड़ा या उसका हार्ट फेल हुआ या वह कोई और साजिश का शिकार हुई, पुलिस उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें