फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर से बरामद हुआ युवक-युवती का शव, प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की आशंका

Wed, 19 Apr 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फरीदाबाद
विज्ञापन
शव
विज्ञापन
चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव होसंगाबाद के समीप आगरा कैनाल नहर में एक 20 वर्षीय लड़की व एक 24 वर्षीय युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई रामजीवन के अनुसार, सोमवार शाम को उन्हें गांव होसंगाबाद के सरपंच महेश ने फोन पर सूचना दी की गांव के पास आगरा कैनाल नहर में एक शव पानी में तैर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बहार निकाला तो शव लगभग 20 वर्षीय अज्ञात लड़की का था। इसी दौरान मात्र 100 मीटर आगे नहर में एक अज्ञात युवक का शव भी पुलिस को बरामद हुआ जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष है। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शवों की पहचान नही हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक लड़की ने पीले रंग की कैपरी व मृतक युवक ने जींस पेंट पहनी हुई है और दोनों ही शव अर्धनगन अवस्था में है। शवो के पास से कुछ ऐसा बरामद नही हुआ है जिससे उनकी पहचान हो सके।

 चिकित्सकों के अनुसार, लड़की का शव पांच दिन व लड़के का शव लगभग चार दिन पुराना है, क्योंकि लड़की का शव ज्यादा क्षत-विक्षत अवस्था में है। वहीं सूत्रों की मानें, तो प्रथम दृष्टि से मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें