फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘घोस्ट’ ने हैक की नगर निगम की वेबसाइट

Mon, 11 Aug 2014 07:44 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की वेबसाइट इंडोनेशिया के ‘घोस्ट’ ग्रुप ने हैक की है। अब नगर निगम की वेबसाइट का पूरा डाटा मिलना मुश्किल माना जा रहा है।
विज्ञापन


निगम के आईटी इंजीनियर वेबसाइट को री-स्टोर करने में जुटे हैं, लेकिन करीब दो सप्ताह से पहले इस काम को पूरा कर पाना मुश्किल होगा।

साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के आसपास हैकर्स ऐसी अन्य वेबसाइट भी हैक कर सकते हैं। हैक हुई नगर निगम की वेबसाइट को री-स्टोर करने में निगम की आईटी टीम को मशक्कत करनी पड़ रही है।

वेबसाइट के हर मॉड्यूल (हर भाग) को नए सिरे से अपलोड करना होगा। संपत्तियों के ब्योरे से लेकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के मॉड्यूल को वेबसाइट से लिंक करना होगा।
विज्ञापन


मुमकिन है कि निगम का कुछ डाटा डिलीट भी हो जाए। निगम के आईटी एक्सपर्ट ने बताया कि वेबसाइट पर दिख रहे एक खास कोड के जरिए मिली जानकारी के मुताबिक वेबसाइट को इंडोनेशिया के एक ग्रुप ने हैक किया है।

यह ग्रुप पहले भी कई वेबसाइट को हैक कर चुका है। निगम अधिकारियों का दावा है कि पूरा डाटा सर्वर पर सुरक्षित है।

सरकारी विभाग रहें सावधान: एक्सपर्ट
साइबर एक्सपर्ट किसलय चौधरी का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और मुंबई बमकांड (26/11) के आसपास हैकर्स एक -दूसरे के देशों की सरकारी वेबसाइट को निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन


इससे वेबसाइट की डिटेल तो उनके पास जाती ही है, वह अनावश्यक परेशानी भी पैदा करते हैं। भारत के पड़ोसी मुल्क से भी ऐसी घटनाएं हो रही है। ऐसे में खासतौर से सरकारी विभागों को सतर्क रहना होगा। उन्हें वेबसाइट की सिक्योरिटी इंप्रूव करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें