फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर की बहन का अपहरण कर की हत्या

Mon, 22 Feb 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डासना जेल में बंद एक गैंगस्टर की बहन का अपहरण कर दादरी क्षेत्र के बंबावड़ गांव में 7-8 गोली मारकर शव रजवाहे के पास फेंककर हमलावर फरार हो गए। शव के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर युवती की पहचान हुई। रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के लोनी की पूजा कॉलोनी निवासी सुरेश लाल का बेटा पवन गैंगस्टर के मामले में डासना जेल में बंद है। पवन की पैरोकारी उसकी बहन पूनम कर रही थी।

शनिवार को तारीख होने के चलते पूनम गाजियाबाद कोर्ट आई थी। वह शाम को घर लौट गई। पूनम शाम में करीब 7 बजे घर से किसी काम के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन


बंबावड़ में सुबह कुछ स्थानीय लोग रजवाहे के पास से गुजरे तो किसी युवती का शव पड़ा देखा। ग्राम प्रधान तेजपाल शास्त्री ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

पहचान पत्र पड़ा मिला
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। शव के पास से युवती का पहचान पत्र और गाजियाबाद के एक वकील का विजिटिंग कार्ड मिला। इसके आधार पर उसकी पहचान लोनी निवासी पूनम के रूप में हुई, जिसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें