फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाट टीम पर छिनैती का आरोप

Mon, 22 Feb 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। संतकबीरनगर के कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव के विजय प्रताप यादव ने डीजीपी, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर बस्ती जिले की क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम पर रुपये और मोबाइल फोन छीनने के साथ ही अवैध शराब दिखाकर वाहन चालान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विजय ने बताया है कि वह आठ जनवरी की देर रात चार पहिया गाड़ी से हर्रैया से अपने घर आ रहा था। बस्ती टोल प्लाजा के पास रसीद कटाते समय सादे वर्दी में कुछ पुलिसकर्मियों ने स्वयं को स्वाट टीम का सदस्य बताते हुए रुपये की मांग की। रुपये देने से इंकार करने पर उसकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया। कप्तानगंज थाने ले जाकर उससे रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया।

दो दिन तक थाने के लॉकअप में रखने के बाद उसकी गाड़ी में अवैध शराब दिखाते हुए उसका चालान कर दिया। जेल से रिहा होने के बाद विजय प्रताप यादव ने पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें