फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने दोस्तों संग किशोरी से किया गैंगरेप

Thu, 29 May 2014 11:57 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर दिल्ली में गैंग रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने तीन दोस्तों के साथ 26 मई को बाजार से किशोरी को अगवा कर दिल्ली में दो दिन तक बंधक बनाकर गैंग रेप किया।
विज्ञापन


आरोपी बृहस्पतिवार सुबह छह बजे किशोरी को मसूरी बस स्टैंड के पास चलती कार से गिराकर भाग गए। बदहवास हालत में पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़िता परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय आई। एसएसपी के न होने पर सीओ सदर ने मसूरी पुलिस को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मसूरी क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी (15) 26 मई को मां के साथ बाजार खरीदारी करने गई थी। इसी दौरान किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में बाजार से गायब हो गई।
विज्ञापन


तभी से परिजन उसे तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह बदहवास हालत में उनकी बेटी घर पहुंची। किशोरी ने उन्हें बताया कि आरोपी पड़ोसी युवक तीन अन्य दोस्तों के साथ उसे कार में अगवा कर दिल्ली ले गया था।
विज्ञापन


वहां अज्ञात स्थान पर ले जाकर उनके साथ दो दिन तक गैंग रेप किया। चारों आरोपी मारपीट कर उसे मसूरी में कार से फेंककर भाग गए।

रेप के हालिया मामले
विजयनगर में छात्रा को अगवा कर रेप
सिहानी गेट में बच्ची की रेप कर हत्या
लोनी में मासूम से रेप कर किया
मसूरी में नाबालिग से रेप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें