शहर के विजयनगर की एक युवती से नोएडा सेक्टर पांच में तीन युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने युवती से विदेश मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये भी ठग लिए।
युवती नेके आदेश के बाद पीड़िता ने बृहस्पतिवार को विजयनगर थाने में हरौला गांव निवासी पवन व अरुण कुमार और अकबरपुर बहरामपुर निवासी अमरजीत के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई। विजयनगर एसओ का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
तीन दिनों तक घुमाती रही नोएडा पुलिस
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वह नोएडा सेक्टर-20 थाने में इस मामले की रिपोर्ट लिखवाने के लिए गई तो पुलिस उसे तीन दिनों तक कल आने की बात कहकर टालती रही।
तीसरे दिन जब वह परिजनों के साथ थाने पहुंची तो पुलिस ने उन्हें धमकाते हुए वहां से भगा दिया। इसके बाद ही उन्होंने गाजियाबाद के एसएसपी से शिकायत की है।