31 जनवरी को सपना का जानकार युवक तौसिफ उसके घर पहुंचा। सपना ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला, तो उसी दौरान आसिफ और हसीब भी घर में जबरन दाखिल हो गए।
बेटी को मारने की धमकी देकर युवकों ने सपना के साथ गैंगरेप किया। सपना ने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया था। 4 फरवरी को सपना ने अपनी सहेली को सारी बात बताई, तो उसने सपना को समझाकर थाने जाने के लिए कहा।
पुलिस ने छानबीन के बाद सोमवार को मामला दर्ज कर मंगलवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।