फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर नोएडा में किया गैंगरेप

Wed, 04 Mar 2015 01:14 PM IST
अमर उजाला, विजयनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
16 साल की लड़की को अगवा कर उसे नोएडा के एक कमरे में बंधक बनाकर गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप की धारा में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। किशोरी ने परिजनों संग मंगलवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने जांच का निर्देश दिया है।

किशोरी के मुताबिक, 18 फरवरी को दो युवक उसे बहला फुसलाकर ले गए। किशोरी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपियों ने किशोरी को नोएडा स्थित एक कमरे में बंधक बनाकर रखा और नशीला पदार्थ सुंघाकर रेप किया। इसके  बाद अपने साथियों को भी बुलाया और किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


किशोरी की हालत बिगड़ने पर 23 फरवरी को आरोपियों ने किशोरी को एक अस्पताल के सामने फेंक दिया। किशोरी के पिता का आरोप है कि शिकायत करने पर भी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


ट्यूशन से घर लौटी रही छात्रा से रेप
लोनी। ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा को जबरन घर में खींचकर रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के परिजनों ने लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी ऑटो मैकेनिक धीरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें