फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: चलती कार में युवती से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 थाना क्षेत्र में चलती कार में गन प्वाइंट पर महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि चार युवकों ने उससे पांच हजार रुपये भी लूट लिए और उसे उत्तम नगर इलाके में गाड़ी से उतारकर भाग गए।

पीड़ित के बयान और मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने अगवा कर गैंगरेप और लूटपाट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना पर संदेह जताया है।

लिफ्ट देने के बहाने ब‌िठाया कार में

पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय सलमा (बदला हुआ नाम) पति के साथ निहाल विहार इलाके में रहती है।

सलमा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10:00 बजे वह गुड़गांव के एक क्लब से घर लौट रही थी।

इस बीच एनएच-8 के पास सिल्वर कलर की स्विफ्ट कार सवार चार युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने उसे कार में बैठा लिया। आरोप है कि युवकों ने चलती कार में रात भर उससे गन प्वाइंट पर गैंगरेप किया।
विज्ञापन

वारदात के दौरान कार में भरवाया था पेट्रोल

वारदात के दौरान बदमाशों ने द्वारका के एक पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भी डलवाया।

सुबह होने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी महिला को उत्तर नगर इलाके में उतारकर चले गए। वहीं से पीड़ित महिला ने पीसीआर को सूचना दी।

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त सुमन गोयल ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि रुपयों की लेन-देन के विवाद के बाद महिला ने गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई। मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें