ग्रेटर नोएडा के जेवर में दो माह पहले पति समेत छह लोगों के गैंगरेप करने के मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित महिला ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके पति, जेठ, समेत छह लोगों ने 9 अप्रैल 2014 को रात में जान से मारने की नियत से उसे गाड़ी में डालकर जंगल ले गए। वहां उसके साथ गैंगरेप किया।
महिला के पिता ने इसकी शिकायत कोतवाली में की। उसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।