फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: पति समेत छह ने किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जेवर में दो माह पहले पति समेत छह लोगों के गैंगरेप करने के मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित महिला ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

 
विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके पति, जेठ, समेत छह लोगों ने 9 अप्रैल 2014 को रात में जान से मारने की नियत से उसे गाड़ी में डालकर जंगल ले गए। वहां उसके साथ गैंगरेप किया।

महिला के पिता ने इसकी शिकायत कोतवाली में की। उसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने फिर नहीं की कार्रवाई

बुधवार को महिला ने एसएसपी से मामले की शिकायत करते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला ने बताया कि दहेज को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते थे।

इस पर 11 नवंबर 2013 को पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। लेकिन तब भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

अब गैंगरेप के मामले में भी जेवर पुलिस का वही रवैया है। पीड़िता ने कहा कि कोई कार्रवाई नहीं होने पर वह न्यायालय की शरण में जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें