फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: चलती कार में युवती से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली निवासी युवती को वसुंधरा सेक्टर-16 से अगवा कर उसके पूर्व प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ चलती कार में गैंगरेप किया।
विज्ञापन


आरोप है कि पूर्व प्रेमी और उसके दोस्त उसे नोएडा सेक्टर 62 में फेंककर फरार हो गए। नोएडा सेक्टर-58 पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच इंदिरापुरम पुलिस को सौंप दी है। पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध लग रहा है।

पीड़िता दिल्ली की त्रिलोकपुरी की रहने वाली है। पीड़िता के अनुसार वह सोमवार रात को किसी काम से वसुंधरा आई थी।

नोएडा की सड़कों पर घुमाते हुए गैंगरेप

रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह घर लौट रही थी तभी सेक्टर-16 में उसका पूर्व प्रेमी अखिल तोमर अपने दोस्त योगेश पंडित और दो अन्य युवकों के साथ आया और जबरन उसे कार के अंदर खींच लिया। इसके बाद उसके साथ नोएडा की सड़कों पर युवकों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया।

रातभर रेप के बाद युवक मंगलवार सुबह उसे नोएडा सेक्टर 62 में फेंककर फरार हो गए। युवती ने नोएडा सेक्टर-58 थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने लोनी निवासी योगेश पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि राजेंद्र नगर निवासी अखिल और दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी युवती

एसएचओ राशिद अली ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती करीब डेढ़ साल तक आरोपी अखिल तोमर के साथ साहिबाबाद में लिव इन रिलेशनशिप में रही है। जब प्रेमी ने शादी से इंकार किया तो यह रिश्ता टूट गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि युवती अखिल पर इससे पहले भी दिल्ली और कई अन्य स्थानों पर रेप का मुकदमा दर्ज करा चुकी है। हालांकि सभी तथ्य जुटाए जा रहे हैं।

बीते सात मई को युवती ने थाना साहिबाबाद में एक अन्य युवक सुनील तोमर और उसके साथियों पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। गत तीन अप्रैल को अखिल पर दिल्ली के कल्याणपुरी थाने में छेड़छाड़ का केस भी दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

घटना के समय दिल्ली पुलिस के साथ था अखिल

शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि घटना के समय अखिल से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही थी।

करीब सवा 11 बजे उसने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को घर पहुंचने की बात भी बताई। एसएचओ इंदिरापुरम के अनुसार आरोपियों की कॉल लोकेशन और अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें