फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर गाड़ौली के भाई को मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
संदीप गाड़ौली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गैंगस्टर संदीप गाड़ौली के भाई कुलदीप को कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद वह डर के मारे सोमवार शाम ही मुंबई से फ्लाइट पकड़कर गुडग़ांव पहुंच गए।
विज्ञापन


इस बावत उनके वकील तनवीर निजाम ने डीजीपी हरियाणा, मुख्य सचिव, सचिव लॉ एंड आर्डर, गृह सचिव को शिकायत भेजकर कुलदीप व उसके परिवार की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

बता दें कि इसी वर्ष 7 फरवरी को गैंगस्टर संदीप गाडौली का मुंबई के एक होटल में गुडग़ांव पुलिस द्वारा एनकाउंटर कर दिया गया था। इस मामले में संदीप के परिजनों ने इस एनकाउंटर झूठा करार देते हुए कोर्ट अर्जी दाखिल कर पुलिस पर केस दर्ज करने की मांग की थी। इस मामले में पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड भी हो चुके हैं, वहीं कोर्ट ने इन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हुए हैं।
विज्ञापन


 एनकाउंटर टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किए जाने के बाद से उन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इस मामले की मुख्य गवाह दिव्या पाहूजा व उसकी मां भी गुडग़ांव शहर से लापता है। उनकी जान को भी खतरा है।

बोम्बे हाईकोर्ट के वकील तनवीर निजाम ने अधिकारियों को भेजी शिकायत में बताया कि संदीप के एनकाउंटर के बाद कुलदीप व उसका भाई ब्रह्मप्रकाश मुंबई में रहकर इस केस की पैरवी कर रहे हैं।

उनका आरोप है कि सोमवार को मुंबई में ही कुलदीप को कुछ लोग मिले और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद से कुलदीप व उसका परिवार सहमा हुआ है।

धमकी मिलने के बाद ही सोमवार शाम 5.40 बजे की फ्लाइट से कुलदीप कुछ लोगों के साथ गुडग़ांव लौट गया है। उन्होंने कहा कि मामले में कुलदीप व उसके परिवार को डराकर उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आरोपी पुलिसकर्मियों पर कसते शिकंजे से कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें