फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख रुपए के लिए की दोस्त की हत्या

Wed, 06 Aug 2014 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में जून में अगवा हुए युवक की हत्या का राज पुलिस ने सुलझा लिया। हत्या दोस्तों ने मिलकर की थी। नौ जून को थाना सेक्टर-31 में शहजादे नाम के व्यक्ति ने अपने बेटे के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


सेक्टर-30 में रहने वाले शहजादे का बेटा सुमित छह जून को घर से लापता हो गया था। तीन दिन अपने बेटे को खोजने के बाद उन्होंने सेक्टर-31 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

12 जून को पुलिस को पलवल के फुलवाड़ी गांव के नाले में एक युवक की लाश मिली थी। पलवल पुलिस ने मृतक के बारे में फरीदाबाद पुलिस को भी जानकारी दी। फरीदाबाद पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की तो वह शहजादे का बेटा सुमित निकला।
विज्ञापन


सुमित के माथे पर गोली के निशान थे। जिस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच में पता लगा कि सुमित का अपने दोस्त प्रेम प्रताप के साथ करीब ढाई लाख रुपयों का लेनदेन था। प्रेम प्रताप सुमित के पड़ोस में ही किराए पर रहता था।

पुलिस ने प्रेम प्रताप से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। प्रेम प्रताप ने पुलिस को बताया कि उसने दीपक के साथ मिलकर सुमित की हत्या की है। उसने संदीप के साथ मिलकर कॉलसेंटर शुरू किया था। बाद में सुमित ने पैसे लेकर पार्टनरशिप खत्म कर ली थी।

घर से सुमित को बुला लेकर गए थे आरोपी
छह जून की रात दीपक व प्रेमप्रताप कार से सुमित के घर आए थे। दोनों सुमित को घुमाने के बहाने ले गए थे। इसके बाद तीनों ने बाइपास रोड पर जाकर शराब पी। फिर आपस में कहासुनी होने के दौरान प्रेम ने सुमित की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करके शव को आगरा नहर में फेंक दिया। शव बहकर पलवल के फुलवाड़ी गांव के नाले में पहुंच गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें