फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमाने के बहाने वैष्णो देवी धाम ले जाकर रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि एक दोस्त ने अपनी महिला दोस्त की अस्मत लूटने के लिए उसे तीर्थ स्थल घुमाने के नाम पर वैष्णो देवी ले गया। वहां पहुंच कर उसने एक होटल में कमरा बुक कराया।
विज्ञापन


उसके बाद तीर्थ स्थल घूमने और वैष्णो देवी के दर्शन कराने की बजाय इधर-उधर की बातें करने लगा। जब रात हुई तब महिला को अहसास हुआ कि इस युवक से दोस्ती करना काफी महंगा पड़ गया।

दरअसल, वह युवक महिला को वैष्णो देवी घुमाने के लिए नहीं लाया था, बल्कि वह तो कुछ और ही करना चाहता था। रात होते ही उसने अश्लील हरकते शुरू कर दीं और दूर देश में असहाय महिला की आबरू लूट ली।
विज्ञापन

इतने से ही नहीं माना दुष्कर्मी

उस हवसी दोस्त ने महिला से वैष्‍णो देवी में दुष्कर्म के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा, ‌बल्कि वह और महिला को ब्लैकमेल करने लगा और बार-बार बाहर ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया।

महिला के अनुसार उसके साथ यह तार-तार कर देने वाला सिलसिला दो साल तक चलता रहा। लेकिन जब उसका अत्याचार असहनीय हो गया तब पीड़ित महिला ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर मामले की शिकायत पुलिस को दी।

लेकिन जब से बात पुलिस में आई में है आरोपी फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है। पुलिस के अनुसार जल्द ही उसे अरेस्ट ‌कर लिया जाएगा।

गुड़गांव में रहती है महिला

मूलरूप से जटावरी अलीगढ़ यूपी निवासी 27 वर्षीय महिला शांतिनगर में अपने बच्चे के साथ किराये पर रहती है। वह मानेसर स्थित एक निजी ऑटोमोबाइल कंपनी में एग्जीक्यूटिव पद पर कार्यरत है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि दो साल पहले नखडौला निवासी कृष्ण यादव (35) से गाड़ी खरीदने के सिलसिले में मुलाकात हुई।

इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और कुछ महीनों बाद वह उसके घर आने-जाने लगा। आरोप है कि दो साल पहले कृष्ण यादव उसे वैष्णो देवी घुमाने के बहाने लेकर गया और होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद से वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

शर्मसार कर देने वाली घटना

हमारे देश में तीर्थ स्‍थलों का कितना महत्व है यह बताने की जरूरत नहीं है। उनमें से भी वैष्‍णों देवी धाम का लोगों के मन में जो स्‍थान है, वहां रेप जैसी घटना की तो कल्पना भी नहीं की जा सकती।

लेकिन हमारे देश में कुछ वहशी ऐसे हैं, जो अपनी हवस मिटाने उस पवित्र स्थान की मर्यादा भी नहीं रखते और इंसानियत को शर्मशार कर देते हैं।

एक दोस्त ने ऐसी ही शर्मनाक हरकत कर दोस्ती से भरोसा उठा देने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

20 दिन से एक महिला है गायब

20 दिन पहले सिटी थाना एरिया से गायब हुई महिला का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस आसपास के थानों में भी महिला की पहचान के लिए सूचना भेजी जा चुकी है।

बता दें कि ओमनगर में रहने वाले मधुबनी बिहार निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी अमृता देवी (26) पिछले महीने अचानक घर से संदिग्ध हालत में गायब हो गई।

उसके पति और रिश्तेदारों ने खोजबीन के बाद 20 मई को खांडसा रोड चौकी में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पड़ोसियों के अलावा बिहार में रहने वाले रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर चुकी है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें