फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब हड़पने के लिए की थी दोस्त की हत्या

Sun, 01 Jun 2014 01:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मथुरा के नौझील क्षेत्र से डेढ़ माह पहले लूटी हुई जायलो कार बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि कैब चालक के दोस्त ने कार के लिए ही उसका अपहरण किया था और फिर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर कार को बरामद कर लिया है।

ग्रेटर नोएडा थानाप्रभारी शाहनजर ने बताया कि मथुरा के नौझील थानाक्षेत्र के लालगढ़ी निवासी सतीश ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में बतौर कैब चालक काम करता था।

यह भी पढ़ें: 'आई लव यू' बोल लड़की को पीट दिया

वह अपनी जायलो कार को लेकर बादौली गांव में रहता था। मथुरा के ही नौझील के उड़निया गांव निवासी संजय भी ग्रेटर नोएडा में कैब चलाता था।

संजय और सतीश में दोस्ती हो गई। संजय ने कार हड़पने के लिए उसका अपहरण कर लिया था और आरोप है कि मथुरा में कार लूटने के बाद हत्या कर दी और शव को यमुना में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेनो पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद जब संजय की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई तो वह अदालत में पेश हो गया। अदालत से उसे रिमांड पर लाकर उसकी निशानदेही पर मथुरा के उड़निया गांव से कार को बरामद किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें