फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला तेजी खबरों में आ रहा है। ऐसा ही एक मामला है फिर सामने आया है।
विज्ञापन


जिसमें कुछ लोगों पर एक आदमी ने प्लॉट दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उन्होंने पैसे तो ले लिए पर जब प्लॉट देने की बारी आई तो बस टालते रहे।

दिलचस्प तो ये है कि जिनके खिलाफ मामला सामने आया है वो पहले से ही ऐसे दूसरे मामलों दोषी हैं। बल्कि आरोपियों के खिलाफ पहले से कोर्ट में केस भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 सालों में न प्लॉट मिला, न पैसा

फरीदाबाद के थाना छांयसा में कुछ लोगों ने प्लॉट दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपयों की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। फरीदाबाद के गांव नहरावली निवासी सुशील, धर्मेंद्र, बिजेंद्र सिंह और अन्य लोगों ने बुधवार को थाना छांयसा में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि वर्ष 2011 में उन्होंने कुछ लोगों से फरीदाबाद में प्लॉट दिलाने के लिए संपर्क किया।

इनमें दिल्ली के तिलक नगर में गणेश नगर क्रॉसिंग के पास आरसीएस प्राइवेट लिमिटेड नामक एक प्रॉपर्टी कंपनी चलाने वाले निदेशक देव कुमार, सुशीला शर्मा और फरीदाबाद के नहरावली निवासी मंगल सिंह, अजय पाल, रमेश, पवन, मनोज और रवि शामिल थे।

आरोप है कि उक्त सभी लोगों ने प्लॉट दिलाने के नाम पर करीब 40 लाख रुपये इकट्ठा कर लिए, लेकिन करीब 3 साल बीतने के बाद भी न तो प्लॉट दिए और न ही रकम वापस की। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने अन्य जगहों पर भी ऐसी ही धोखाधड़ी कुछ और लोगों के साथ भी की है। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ में भी दर्ज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें