फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी बनकर रिटायर्ड फौजी से धोखाधड़ी

Mon, 13 Nov 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
Fraud shimla
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बनकर रिटायर्ड फौजी से बैंक खाते की जानकारी लेकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 75 वर्षीय श्रीकृष्ण यादव पटेल नगर में रहते हैं और फौज से रिटायर्ड हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा कि 28 से 29 जून तक उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताया और उनका एटीएम ब्लॉक होने की बात कहकर बैंक खाते की पूरी जानकारी ले ली।

इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन खरीददारी शुरू कर दी। इस दौरान वह एटीएम अपडेट करने की बात कहकर आने वाले ओटीपी नंबर की बार-बार फोन करके जानकारी लेते रहे। इसके बाद उन्हें पता लगा कि उनके बैंक खाते से उक्त दिनों में करीब साढ़े 5 लाख रुपये की खरीददारी हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को जांच के लिए साइबर सेल में भेज दिया। मामले को जांच में सही पाया गया। एएसआई प्रवीण कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें