फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटे ब्याज का लालच देकर करोड़ों ले भागा

Tue, 09 Sep 2014 02:36 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोटा ब्याज देने का झांसा देकर एक शातिर ठग ने दर्जनों लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए। पीड़ितों को जब तक अपनी गलती का अहसास होता, आरोपी कंपनी पर ताला जड़कर भाग गया।
विज्ञापन


पीड़ितों ने आनंद विहार थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस ने कंपनी के मालिक महिपाल सिंह सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। महिपाल, कैथल (हरियाणा) के बुडा खेड़ा का रहने वाला है।

पढ़ें-धौलाकुआं गैंगरेप मामला: कोर्ट का फैसला सुरक्षित

पुलिस के मुताबिक, ठगी का शिकार हुई एक महिला तरविंदर कौर (52) ने बताया कि वह परिवार के साथ जनकपुरी में रहती हैं। पिछले दिनों उनके एक जानकार विरेंद्र गिल ने उनकी मुलाकात महिपाल से करवाई। उसने खुद को एक निजी कंपनी का मालिक बताया, जिसका ऑफिस शाहदरा स्थित आदित्य मेगा मॉल में था।
विज्ञापन


महिपाल ने उनसे कहा कि अगर वह उसकी कंपनी को लोन की तरह रुपये देंगी तो उन्हें बदले में मोटा ब्याज दिया जाएगा। उसकी बातों में आकर तरविंदर ने महिपाल को 19 लाख रुपये दे दिए, लेकिन तय समय पर न तो उन्हें ब्याज मिला और न ही मूल रकम लौटाई। वह कई बार कंपनी के दफ्तर गईं।

पढ़ें-अवैध संबंधों के चलते नामी बदमाश की हत्या!

यहां कल्पना नाम की एक युवती एकाउंट्स और एचआर का काम देखती थी। पहले तो यह लोग इन्हें टालते रहे और अब सब फरार हैं।

इसी तरह महिपाल ने नारायणा विहार निवासी कमल किशोर से 14.5 लाख, आईपी एक्सटेंशन के रविंदर प्रताप सिंह से छह लाख, उनके रिश्तेदारों से 26 लाख, मयूर विहार फेज-3 में रहने वाले विरेंद्र सिंह सेे दो लाख व उनकेे परिवार के अन्य लोगों से आठ लाख रुपये ठग लिए।

पीड़ितों ने जब महिपाल व उसकी कंपनी के अन्य लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया तो सभी ने अपने मोबाइल बंद कर दिए। अब महिपाल कंपनी के दफ्तर पर ताला लगाकर फरार है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस शख्स ने लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें