फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते से ऑनलाइन निकाले पांच लाख रुपये, जांच शुरू

Wed, 25 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ निवासी एक व्यक्ति के खाते से ऑनलाइन लाखों रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामला पुराना है। साइबर क्राइम सैल द्वारा इसकी जांच की गई।
विज्ञापन


जांच में आरोप सही पाए। साइबर क्राइम सैल की जांच रिपोर्ट के आधार सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। हरीश कुमार डीएलएफ फेज-4 के रिचमंड पार्क में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनका एचडीएफसी बैंक में खाता है।

उनका आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैंक खाते व डेबिट/क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर करीब 5 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत की जांच साइबर अपराध सैल द्वारा की गई, जिसमें धोखाधड़ी के आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें