उसके बाद दोनों भाई लोहा कारोबारी को सेक्टर-31 में एसआरएस टावर में सेक्टर-14 निवासी एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल से मिलवाने के लिए ले गए।
पीड़ित का आरोप है कि अनिल जिंदल ने उसे अपने पार्टनर सेक्टर-नौ निवासी राजेश सिंगला, सेक्टर-16 निवासी कपिल अग्रवाल और सेक्टर-10 निवासी विशन बंसल से मिलवाया।
इस पर पीड़ित ने अपने पड़ोसी लोहा कारोबारी भाइयों और उक्त आरोपियों पर विश्वास करते हुए एसआरएस टावर में 62 लाख रुपये दे दिए। पीड़ित का आरोप है कि समय सीमा समाप्त होने के बाद जब वे अपनी रकम मांगने के लिए आरोपियों के पास गया तो उन्हें टाला जाने लगा।
जब उन्होंने अपने रुपये देने के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस पर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।