फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी बन ले ली क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स, ठगे 68 हजार

Thu, 10 Nov 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति से फोन पर उसके क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स लेकर 68 हजार रुपयों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मूलरूप से मैंगलोर के रहने वाले एनए लक्ष्मी नारायण मालिबु टाउन में रहते हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि बीते दिनों एक व्यक्ति का उनके पास फोन आया। उसने अपना नाम विवेक शर्मा बताया और कहा कि वह बैंक कर्मचारी है। उसने  पीड़ित को बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड में कुछ गड़बड़ी हो गई और इसी बहाने सारी जानकारी ले ली।

कार्ड की डिटेल्स लेने के बाद आरोपी ने ऑनलाइन 68 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि पीड़ित ने विवेक शर्मा नाम के व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी है, जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, जम्मू कश्मीर में तैनात एक नायब सूबेदार के खाते से 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। सामेंद्र सिंह आर्मी में नायब सूबेदार हैं।  अब पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई सतीश ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें