बैंक से सवा लाख रुपये लेकर निकले रितेश कुमार सिंह टटलू गिरोह के झांसें में फंस कर 36 हजार रुपये गंवा बैठे। सेंट्रल थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। रितेश कुमार के मुताबिक वह एक संस्था में नौकरी करते हैं।
बुधवार को मालिक ने उन्हें सेक्टर 16 स्थित कोटेक महिद्रा बैंक से 1.25 लाख रुपये निकाल कर लाने के लिए भेजा था। भुगतान होने पर वह बैंक परिसर में ही रुपये गिन रहे थे। इस दौरान दो लड़के उनके पास और दो हजार रुपये को नोटों को नकली बताने लगे।
एक युवक ने चेक करने के लिए उनके हाथ से गड्डी ले ली और नोट देखने लगा। चेक करने के बाद नोटों की गड्डी उन्हें वापस कर दोनों चले गए। उन्होंने नोट गिने तो दो हजार रुपये कीमत वाले 18 नोट गायब थे।
एसएचओ सेंट्रल थाना इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज के जरिए युवकों को पहचानने का प्रयास हो रहा है जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।