फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैंक अफसर बनकर खाते से उड़ाए 37 हजार

Sat, 19 Nov 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी बैंक अफसर ने कार्ड बंद होने की सूचना देकर एक व्यक्ति के खाते की जानकारी ली और पिन नंबर बदल लिया। इसके बाद खाते से 37 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने सेक्टर-39 कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। सेक्टर-37 निवासी बिरेंद्र का हाजीपुर गांव स्थित पीएनबी बैंक में अकाउंट है।
विज्ञापन


उनके पास बृहस्पतिवार को बैंक अफसर बनकर एक व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि आपने कुछ दस्तावेज बैंक में जमा नहीं किए हैं। आपका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। आरोपी ने बैंक संबंधी सारी जानकारी हासिल कर ली और पीड़ित के मोबाइल पर नया पिन नंबर जारी होने से पहले ओटीपी भी ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद 37 हजार रुपये अकाउंट से उड़ा लिए। फोन पर मेसेज आया तो पीड़ित ने बैंक प्रबंधक को  जानकारी दी। अकाउंट को तत्काल बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें