मंडावली इलाके में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला ऑटो चालक मासूम को बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया, वहां आरोपी ने वारदात को अंजाम देकर मासूम को उसके घर के बाहर छोड़ दिया।
रात के समय बच्ची को दर्द हुआ तो उसने मां को जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर पड़ोसी ऑटो चालक सोनू कुमार (23) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, मासूम अपने परिवार के साथ मंडावली इलाके में रहती है। इसके पिता का अपना कारोबार है। घर के पास ही सोनू नामक युवक ऑटो चालक रहता है। परिजनों ने मासूम का मेडिकल कराने से मना कर दिया। परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांगी की है। घटना के बाद से मासूम काफी सहमी हुई है। एनजीओ की मदद से उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है।