फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विवि से ग्रेजुएट युवक करता था लूटपाट, धरा गया

Sun, 19 Feb 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : SELF
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस ने डीयू से ग्रेजुएट युवक को साथी संग लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हिमांशु गुप्ता (24) और साथी हरप्रीत उर्फ अर्पित (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्कूटी व बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन


दोनों ही वाहनों को आरोपियों ने वेलकम इलाके से लूटा था। शाहदरा जिला पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। शाहदरा जिले की पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि जिले की ऑपरेशन सेल को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश जे एंड के ब्लॉक, सीमापुरी के पास आने वाले हैं।

सूचना के बाद पुलिस ने चोरी की बाइक पर हिमांशु और हरप्रीत को दबोच लिया। छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपियों ने बरामद बाइक वेलकम इलाके से लूटी थी।

हिमांशु डीयू से ग्रेजुएट है और अपने पिता के साथ धागे का काम भी करता है। ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए लूटपाट करता था। हिमांशु ने बताया कि उसका भाई सागर और देव नामक युवक लूटपाट और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस की मानें तो हिमांशु की गिरफ्तारी से चार मामले सुलझे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें