गाजियाबाद में बृहस्पतिवार को गंगनहर किनारे खेत में एक मंदबुद्धि किशोरी से गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता परिजनों को बेहोशी हालत में खेत में पड़ी मिली।
हालांकि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष ने पुलिस से घटना की शिकायत नहीं की थी।
नगर की कालोनी में व्यक्ति परिवार समेत रहता है। परिवार में तीन लड़के और दो लड़की हैं। बताया गया है कि बृहस्पतिवार सुबह 11:30 कालोनी के दो युवक उक्त परिवार की एक किशोरी को घर से यह कहकर ले गए थे कि उसके पिता बुला रहे हैं। बीच रास्ते में उन्हें दो युवक और मिले।