फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने की फायरिंग, चार घायल

Thu, 29 May 2014 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में फलैंदा गांव के समीप हरियाणा के किसानों के दो पक्षों में जमीनी विवाद के चलते बुधवार शाम करीब आठ बजे फायरिंग हुई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रबूपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना में चार लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें हरियाणा ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि फलैंदा गांव के समीप हरियाणा और यूपी की सीमा है। सीमा पर हरियाणा के किसानों ने यूपी के किसानों से कुछ जमीन खरीदी थी।

इस जमीन को हरियाणा के दूसरे किसान अपनी बता रहे हैं। इस विवाद के चलते मंगलवार को जमीन पर बना कमरा गिरा दिया गया था।

जिसके बाद बुधवार शाम करीब आठ बजे हरियाणा के मुजैड़ी (फरीदाबाद) और शोल्डा (फरीदाबाद) के किसानों के बीच गोली चली। पुलिस के पहुंचने पर किसान वहां से चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें