फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलेवरी ब्वॉय से लूटपाट करने वाले चार गिरफ्तार 

Tue, 11 Jul 2017 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका नार्थ इलाके में फ्लिपकार्ट के डिलेवरी ब्वॉय से लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने डस्टर कार पर सवार होकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस  कार के नंबर प्लेट पर लगी मिट्टी और बोनट पर लगे स्टीकर के जरिये आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों की पहचान शुभम शर्मा, मनोज, आशीष शर्मा व दिनेश के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल बरामद की है। पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 7 जुलाई को संजीव गोयला डेयरी स्थित ई-मार्ट कार्यालय से 90 पार्सल की डिलेवरी के लिए वैन से चालक के साथ द्वारका की ओर निकला।

द्वारका सेक्टर चार के पास डस्टर कार सवार बदमाशों ने पीड़ितों से दो मोबाइल फोन, करीब 23 हजार रुपये, पीओएस मशीन और वैन की चाबी लूटकर फरार हो गए। द्वारका नार्थ थाना प्रभारी जसमोहिंदर सिंह केे नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़ितों ने बताया कि बदमाशों की कार के नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा हुआ था। साथ ही कार के बोनट पर एक स्टीकर लगा था।
विज्ञापन


नंबर प्लेट पर मिट्टी लगे होने से पुलिस ने अंदाजा लगाया कि कार का नंबर असली होगा। इसलिए बदमाशों ने उसे छुपाने की कोशिश की होगी। पुलिस ने परिवहन विभाग से आस पास के इलाके के डस्टर कार की जानकारी हासिल की। पुलिस ने शोरूम में जाकर स्टीकर के बारे में सुराग हासिल किया।

पुलिस ने इस जानकारी पर कार मालिक तक पहुंची। जहां पता चला कि उसका रिश्तेदार शुभम शर्मा कार को ले गया था। पुलिस ने शुभम शर्मा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सभी बदमाश बिंदापुर के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें