फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर हल्ला करने से रोकने पर जान देने की कोशिश

Tue, 11 Jul 2017 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जामा मस्जिद इलाके में शराब पीकर हल्ला करने से रोकने पर एक व्यक्ति ने खुद को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके बेटे के बयान पर खुदकुशी का प्रयास करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वह मानसिक रूप से कमजोर है और इबहास अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि चूड़ी वालान इलाके में एक व्यक्ति ने खुद को चाकू मारकर जख्मी कर लिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की पहचान चूड़ी वालान जामा मस्जिद निवासी मोहम्मद नदीम (47) के रूप में हुई।
विज्ञापन

नदीम के बेटे मोहम्मद समीर ने पुलिस को बताया कि उसके पिता शराब पीने के आदी हैं।

शराब पीकर अक्सर वह परिवार के सदस्यों के साथ कहासुनी और झगड़ा करते हैं। वह मानसिक रूप से कमजोर भी हैं और उनका इबहास अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार रात वह शराब पीकर घर आए और परिवार के सदस्यों के साथ गाली गलौच करने लगे।

परिवार वालों ने उन्हें शांत कर सुला दिया। रविवार सुबह वह फिर शराब पीकर गाली देने लगे। परिवार वालों ने जब उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो वह गाली देते हुए घर से बाहर चले गए। दोपहर दो बजे पड़ोसियों ने समीर को बताया कि गली में उसके पिता ने खुद को चाकू मारकर जख्मी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें