गुवाहाटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके चार बदमाशों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से जीआरपी ने चोरी की गई नगदी और स्मार्ट फोन भी बरामद किया है।
जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए बदमाश नया गाजियाबाद स्टेशन के पास झुग्गियों में रहते हैं और दिल्ली से अलीगढ़ के बीच चोरी की वारदात करते हैं।
एसएसआई जीआरपी पंकज लवानिया ने बताया कि पकड़े गए बदमाश संजय, विजय, बहादुर और अरुण खानाबदोश हैं। 21 दिसंबर को ही इन्होंने गोहाटी एक्सप्रेस में साहिबाबाद के यात्री विपुल मिश्रा की जेब काटकर 10 हजार रुपये चोरी कर लिए थे।
उन्होंने मेरठ और खुर्जा के ट्रेन में यात्री के बैग से एक अंगूठी और चेन चुरा ली थी। वारदात को अंजाम देकर चारों चोर खुर्जा सिटी स्टेशन पर उतरकर फरार हो गए थे।
पंकज लवानिया ने बताया कि चारों बदमाशों को गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी के 3700 रुपये और एक स्मार्ट फोन बरामद किया गया है।