फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्च्यूनर कार ने साइकिल सवार भाइयों को उड़ाया

Sun, 04 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

गंभीर हालत में दोनों अस्पताल में भर्ती
सेक्टर-37 में हुई घटना, लोगों ने आरोपी को दबोचा 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-37 यू टर्न पर एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार ने साइकिल सवार दो भाइयों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कई फीट तक उछल गए। गंभीर हालत में उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां स्थिति नाजुक होने के कारण दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। लोगों ने कार चालक को मौके से ही पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक ,बदायूं (उप्र) निवासी आकाश और अमित दोनों भाई है और बरौला में रहते हैं। आकाश सदरपुर गांव स्थित एक क्लीनिक पर लैब टेक्नीशियन है।

शनिवार सुबह अमित साइकिल से भाई आकाश को छोड़ने के लिए सदरपुर जा रहा था। जब वह सेक्टर-37 यू टर्न के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल पर सवार दोनों भाई कई फीट तक उछले और सड़क पर जाकर गिरे।  
विज्ञापन
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार चालक को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित भाई नीतिश की ओर से कोतवाली 39 में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें