फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्टिस अस्पताल ने तीन शिशुओं में से दो की मौत के बाद थमाया 18 लाख का बिल, DM से की शिकायत

Sat, 24 Feb 2018 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
fortis hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेक्टर-12 निवासी गर्भवती नेहा को सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां नेहा ने तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चों की नाजुक हालत थी।

विज्ञापन

लिहाजा, डॉक्टर ने तीनों बच्चों को 24 जनवरी को एनआईसीयू ने भर्ती कर दिया। यहां एक लड़के और एक लड़की की मौत हो गई। इसके बाद एक बच्चे को चाइल्ड पीजीआई रेफर कर दिया गया।

अभिषेक अग्रवाल ने इसकी शिकायत डीएम व स्वास्थ्य विभाग से की है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधन उन्हें अब तक 18 लाख का बिल थमाकर पैसे ले चुका है। यही नहीं तीसरे बच्चे को उन्होंने चाइल्ड पीजीआई रेफर कर दिया है। वहां भी बच्चे की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि इससे पहले भी फोर्टिस में 4 घंटे का एक लाख रुपये बिल एक परिवार को थमा दिया गया था। जो लड़की भर्ती की गई थी, उसकी भी मौत हो गई थी। इसकी शिकायत भी प्रशासन से की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें