फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस विधायक पर जबरन घुसने का केस दर्ज

Thu, 13 Nov 2014 06:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी दिल्ली के ख्याला थाने में राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक दयानंद चंदेला के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और जबरन घुसने का मामला दर्ज किया गया है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पश्चिमी जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह ने पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक उनको गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ख्याला के ए ब्लाक में सोमवार को चौपाल का उद्घाटन होना था। कार्यक्रम में राजौरी गार्डन से भाजपा-अकाली दल के निवर्तमान विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा मुख्य अतिथि थे। आरोप है कि चौपाल का उद्घाटन होने से पहले ही पूर्व विधायक दयानंद चंदेला मौके पर पहुंच गए और फूल माला आदि की गई सजावट को तोड़ दिया।
विज्ञापन


भाजपा के वार्ड नंबर 107 से बीजेपी मंडल अध्यक्ष मदनलाल कोछड़ ने आरोप लगाया है कि दयानंद चंदेला ने उनकेसाथ धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने दयानंद चंदेला की बदतमीजी का विरोध किया और नारेबाजी की।

मदनलाल कोछड़ की शिकायत पर दयानंद चंदेला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ दयानंद चंदेला के करीबियों ने उन पर लगाए गए आरोपों से इंकार किया है। करीबियों का कहना है कि चंदेला मौके पर गए जरूर थे और लोगों से बात की थी। झगडे़ व धमकाने वाली जैसी कोई बात नहीं थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें