फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की रस्मों के दौरान चोरी हुई 50 लाख की घड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एक शोरूम से करीब नौ करोड़ रुपये की घड़ियां चोरी होने का मामला अभी सुलझ भी नहीं पाया है कि अब तुगलक रोड थाना क्षेत्र के एक होटल से विदेशी नागरिक की घड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


डायमंड और सोने से बनी इस घड़ी की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्लोवाकिया निवासी पेटरा लेनारटोवा करीब डेढ़ साल पहले भारत आया था। पेटरा का भारत में व्यवसाय है। वह डिफेंस कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन

शादी की रस्मों के दौरान चोरी!

तुगलक रोड थाना पुलिस को 6 नवंबर को दी अपनी शिकायत में उसने बताया कि 25 अक्तूबर को क्लेरीजे होटल में उसकी स्लोवाकिया निवासी मारियन मोकोस नामक युवती से शादी थी।

25 अक्तूबर को जब शादी की रस्में हो रहीं थीं, उसी समय होटल के कमरे उसकी ओमजा की घड़ी चोरी हो गई। पेटरा की शिकायत पर तुगलक रोड थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 380 के तहत चोरी का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने होटल के कुछ कर्मचारियों और उस दिन होटल में आए कुछ मेहमानों की सूची मांगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें