स्कूल के प्रिंसिपल ने इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में कराई है। प्रिंसिपल ने बताया कि बच्चों के पिता और उनके सहायकों स्कूल के अंदर घुसे और टीचर को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने स्कूल की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। प्रिंसिपल का कहना है कि आरोपी टीचर ने शरारती बच्चों को सिर्फ लाइन से बाहर जाने को कहा था क्योंकि वह राष्ट्रगान के समय हंस रहे थे।
प्रिंसिपल ने टीचर के पक्ष में बोलते हुए कहा कि एक टीचर को हर अधिकार है कि वह किस तरह अनुशासन का पालन करवाए। बाद में जो हुआ मैं उससे हैरान था। मैं चाहता हूं कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
उन्होंने ये भी कहा कि आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147(दंगा करने), 149, 323, 427 और 452 के तहत मामला दर्ज किया गया।