महरौली थाना क्षेत्र में जमाली कमाली पार्कमें मंगलवार शाम को उस समय अफरा-तफरी व भगदड़ मच गई थी जब क्रिकेट खेलने को लेकर युवकों केदो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़े में बैट, विकेट चाकू भी चले। इससे पांच युवक बुरी तरह घायल हो गए।
इनमें एक पक्ष के चार व दूसरे पक्ष का एक युवक शामिल है। एक युवक बुधवार शाम तक अस्पताल में भर्ती था। उसे काफी चोट व चाकू लगे हैं। महरौली थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
हालांकि बुधवार शाम तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। इलाके के कुछ लोगों ने इस झगड़ को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की थी। पार्क के आसपास पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे।
दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्यम बिश्वाल के अनुसार मंगलवार को नरेन्द्र नामक युवक का जन्मदिन था। इस मौकेपर नरेन्द्र, संदीप, गोकुल व निखिल आदि दोस्तों केसाथ जमाली कमाली पार्कमें टेनिस बॉल से क्रिकेट खेल रहे थे।
इस बात पर युवकों के दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया
तभी चार-पांच स्थानीय युवक पार्क में आए और उसने कहने लगे कि उन्हें क्रिकेट खेलना है अत: वह पार्क से चले जाए। इस बात पर युवकों के दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि चार-पांच युवकों में से एक अब्दुल शमशाद ने चाकू जैसी नुकीली चीज निकाल ली और नरेन्द्र व उसके दोस्तों पर हमला कर दिया।
दोनों तरफ से बैट, विकेट व डंडे चले। इससे पार्कमें भगदड़ मच गई थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने घायल अब्दुल शमशाद को एम्स केट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
संदीप, गोकुल, निखिल व नरेन्द्र को मालवीय नगर में स्थित मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में इनको एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। नरेन्द्र, गोकुल और निखिल व अब्दुल शमशाद को बुधवार दोपहर को छुट्टी दी गई थी।
संदीप अस्पताल में भर्ती था। उसे ज्यादा चोटें लगी हैं। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। महरौली थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। बाद में दूसरे पक्ष केयुवकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया था।
दोनों पक्ष एक-दूसरे को नहीं जानते-
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्यम बिश्वाल के अनुसार मैदान में क्रिकेट खेलने को लेकर ही झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे को नहीं जानते थे। दोनों पक्षों के युवकों के अभिभावकों को महरौली थाने में बुलाया गया था। साम्प्रदायिक दंगे जैसी कोई बात नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पार्ककेपास पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।