फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मालिक को मारी गोली

Sat, 22 Apr 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
विजय विहार इलाके में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के मालिक को गोली मार दी। उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित को कंधे में गोली लगी है। विजय विहार थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने रंजिश का मामला बताया है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित की पहचान पीयूष(28) के रूप में हुई है। पीयूष सपरिवार रोहिणी सेक्टर पांच में रहता है। उसका हरियाणा के गोहाना में पेट्रोल पंप है। बृहस्पतिवार रात पीयूष अपने घर के बाहर खड़ा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उसके घर के पास आए और उसपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। एक गोली उसके कंधे में लगी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गये।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक परिवार वाले उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। हालत बिगडने के बाद उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पीयूष अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।

प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि कुछ माह पहले तक पीयूष प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता था। पुलिस को आशंका है कि उसपर रंजिश की वजह से हमला किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित के बयान देने के बाद आरोपियों के बारे में खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें