फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस देखकर इतने मदहोश हुए कि ...

Mon, 27 Jan 2014 10:10 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के घोंडा चौक के दो भाइयों की ओर से रखी गई बर्थ में पार्टी में लड़कियों को लेकर गोली चल गई। दरअसल कमरू और मुमताज ने अपने दोस्तों और परिचितों के लिए सेक्टर-132 के एक फार्महाउस में पार्टी रखी हुई थी। पार्टी मे शराब भी उपलब्ध थी।
विज्ञापन


साथ ही डांस के लिए लड़कियां भी बुलाई गई थीं। इस दौरान किसी ने शराब पीकर डांसरों के साथ छेड़खानी कर दी। इसी को लेकर दो गुटों में फायरिंग शुरू हो गई।

पार्टी मुमताज के बेटे के जन्मदिन पर दी जा रही थी। सेक्टर-39 पुलिस के अनुसार, पार्टी में जमकर शराब परोसी जा रही थी। रात करीब 11:30 बजे अचानक पार्टी में गोली चल गई। गोली चलने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी में डांस के लिए लड़कियां भी बुलाई गई थीं।

यह घटना तब हुई, जब पूरे शहर में गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट किया गया था। लेकिन शनिवार रात ही इस पार्टी में गोली चलने की घटना सामने आ गई। पुलिस को मौके से कपड़ों से भरा एक ब्रीफकेस भी मिला है। उसमें डांस के दौरान पहने जाने वाले कपड़े रखे थे। गोली चलने से पार्टी में अफरातफरी मच गई। गाजियाबाद, भोपूरा निवासी आदित्य शर्मा की जांघ में गोली लगी।
विज्ञापन


लोगों ने फायरिंग होने का कारण डांसरों को बताया। पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया था उनको नशे में धुत्त होने की वजह से अस्पताल वालों ने उसे एडमिट करने से मना कर दिया। जबकि फार्महाउस संचालक ने पुलिस को बताया कि फायरिंग के बाद पार्टी में शामिल सभी लोग वहां से भाग खड़े हुए थे। यहां तक लोगों ने ठीक तरह से खाना भी नहीं खाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें